रूबेला टीकाकरण को बताया जा रहा है मुस्लिमों के खिलाफ साजिश, स्वस्थ्य विभाग परेशान

पुंछ:लगातार स्वस्थ्य विभाग को मेंढर के विभिन्न इलाकों में रूबेला का टीकाकरण करने में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जिस जगह भी वह जाते हैं वहां पर लोगों से कहासुनी होत्ती है और इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों का मानना है कि यह टीकाकरण करने से उन बच्चों की जिंदगी खराब हो जाएगी। इसे मुसलमानों के साथ एक साजिश करार दिया जा रहा है। इस अफवाह के चलते लोग अपने बच्चों को टीका करना नहीं करवा रहे हैं।

दइस सब को देखते हुए आज मेंढर के उप जिला अस्पताल में जिला स्वस्थ्य अधिकारी डॉ मुमताज भट्टी की और से एक प्रेस वार्ता की गई जिस में मेंढर जामा मस्जिद में मुख्य इमाम व विभिन्न मस्जिदों के मोलानाओं को बुलाया गया और कहा गया की इस बात की अफवाह है और कहीं कुछ एसा नहीं है। लोगों से मोलानाओं द्वारा अपील कराई गई की वे अफवाह की और ध्यान न दें और अपने बच्चों का टीकाकरण करवाएं।

Back to top button