रूप चतुर्दशी पर ये खास उपाय निखारेगा आपका रूप सौंदर्य, जानें उपाय..

सभी जानते हैं कि हर साल दीपावली का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं। दीपावली के साथ-साथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। आज के दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो ये विशेष लाभकारी होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में.

-आज के दिन प्रातःकाल तेल लगाकर अपामार्ग की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है। शाम को दीपदान की प्रथा है जिसे यमराज के लिए किया जाता है

-चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहा जाता है इसलिए इस दिन घर के साथ ही उबटन आदि लगाकर अपने रूप सौंदर्य को भी निखारें।

सप्ताह के एक दिन इस काम को करने से मालामाल हो जाएंगे आप

-चतुर्दशी की रात को तेल अथवा तिल के तेल के 14 दीपक अवश्य जलाएं, इससे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

-चतुर्दशी के दिन नए पीले रंग के वस्त्र पहनकर यम का पूजन करें। जो व्यक्ति इन बातों पर अमल करता है उसे नर्क की यातनाओं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।

Back to top button