रिलायंस जियो को टक्कर देने आई अनिल अम्बानी की कंपनी मिलेगा 70GB इंटरनेट डेटा

नई दिल्ली। जियो लांच होने के बाद देश की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर पेश कर रही है। ऐसे में भला अनिल अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी ऑफर के मामले में पीछे कैसे हट सकती है। रिलायंस कम्युनिकेशन ने अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर पेश किये हैं। इसमें पहला ऑफर 148 रुपये का है। जिसमे यूजर्स को 70 दिनों तक रोजाना 1जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। फ़िलहाल ये ऑफर केवल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्कल के लिए ही जारी किए गए हैं। आइये जानते हैं आप इस ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
रिलायंस कम्युनिकेशन ने पेश किया शानदार ऑफर
अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको अपने नंबर पर 148 रुपये का रिचार्ज कराना होगा जिसके बाद आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीँ दूसरे प्लान में यूजर्स को कंपनी ने 54 रूपये का ऑफर पेश किया है जिसमे यूजर्स को 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा दिया जायेगा। इतना ही नहीं इस ऑफर के तहत यूजर को रिलायंस से रिलायंस कॉलिंग 10 पैसे प्रति मिनट जबकि STD कॉलिंग 25 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा।
अभी अभी: इस मुस्लिम महिला ने मोदी के सामने खोल दिया सबसे बड़ा राज, अब कोई नहीं देगा तीन तलाक,
वहीँ तीसरे प्लान में यूजर्स को 61 रुपये से रिचार्ज कराना होगा जिसमे इस ऑफर के तहत 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा हर दिन मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान की कॉलिंग दर में बदलाव किया है। इसमें रिलायंस से रिलायंस 6 सेकेंड बात करने पर 1 पैसा कटेगा, वहीं दूसरे नेटवर्क पर 6 सेकेंड बात करने पर 1 पैसा चार्ज कटेगा। ये ऑफ़र सिर्फ नये यूजर्स के लिए उपलब्ध है।





