रियो ओलिंपिक की खोज दीपा कर्माकर चोटिल, एशियाई चैंपियनशिप से बाहर

 भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर के घुटने की सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। दीपा ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई और वह 18 मई से थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी।

रियो ओलिंपिक की खोज दीपा कर्माकर चोटिल, एशियाई चैंपियनशिप से बाहर

IPL 2017: सट्‍टा बाजार की ‍नजर में RCB बनेगी चैंपियन, जानिए किसके कितने अवसर

दीपा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “सभी को हाय, एक अपडेट है। मैं हाल ही में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थी, जिसकी वजह से मुझे सर्जरी करानी पड़ी। रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है और मैं जल्द वापसी करूंगी।”

23 वर्षीय दीपा की सर्जरी पूर्व में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर का उपचार करने वाले डॉ. अनंत जोशी ने की। दीपा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनी थीं, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली थी।

रियो ओलिंपिक में वह वाल्ट की अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं। वह सबसे पहले तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button