रिक्शेवाले की शिकायत करने के चक्कर में गलती से US पुलिस को कर दिया टैग

केरल से तमिलनाडु घूमने गए एक शख्स ने ट्विटर पर गलत लोगों को टैग कर दिया जिसके लिए उसका सोशल मीडिया पर मजाक बन गया। दरअसल, केरल में रहने वाला अरुणआनंद नाम का शख्स तमिलनाडु घूमने गया हुआ था।
रिक्शेवाले की शिकायत करने  के चक्कर में गलती से US पुलिस को कर दिया टैगवहां पर कथित रूप से एक ऑटो रिक्शा वाले ने उससे 1.5 किलोमीटर के पचास रुपए ले लिए। इसपर उसने ट्विटर पर तमिलनाडु की सालेम पुलिस को टैग करके शिकायत करनी चाही। उसने लिखा कि क्या आप जानते हैं कि सालेम में ऑटो रिक्शा वाले 1.5 किलोमीटर के 50 रुपए ले रहे हैं,  क्या यहां कोई सिस्टम है जिससे इसकी शिकायत की जा सके?

लेकिन, ट्वीट में अरुण एक बड़ी गलती कर बैठा था, उसने तमिलनाडु के सालेम की पुलिस को टैग करने की जगह यूएस (अमेरिका) की पुलिस को टैग कर दिया था। यूएस की पुलिस ने खुद ट्वीट करके अरुण को उसकी गलती का अहसास दिलाया। इस ट्वीट के बाद अरुण की खिंचाई होने लगी।

बंगलुरू की आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने भी इस ट्वीट पर मजे लिए। डी रूपा हाल में ही चर्चा में आई थीं, उन्होंने बताया था कि कैसे जयललिता की करीबी शशिकला जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट ले रही थीं।

Back to top button