राहुल गांधी ने किया मोदी पर वार: कहा- ‘दाम बांधो, नहीं तो मोदी जी सिंहासन छोड़ दो’

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में बस कुछ ही दिन बचे हुए है। इस चुनावी मौसम में देश की दो सबसे बड़ी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। जनता के बीच ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी जहां सक्रिय रहते हैं वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इन दिनों अच्छे खासे सक्रिय दिखते हैं। 
अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी ने एलपीजी के दामों में इजाफे की एक खबर को ट्वीट करते हुए एक कविता पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा, महंगी गैस, महंगा राशन बंद करो खोखला भाषण, दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन। 
ये भी पढ़ें: नहीं हैं दोनों हाथ लेकिन जुनून ऐसा, की 20 साल से लगातार कर रहे गुरुद्वारें में सेवा
राहुल गांधी बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की घोषणा का उल्लेख कर रहे थे। एलपीजी सिलेंडर की कीमत 4.50 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये का इजाफा किया गया है। इसी को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ के प्यार में पागल होकर अनुष्का शेट्टी ने किया था ये काम
राहुल गांधी ने गुरुवार को बीजेपी और कांग्रेस की तुलना कौरवों और पांडवों से की थी। उन्होंने कहा कि गुजरात में लड़ाई सच और झूठ के बीच है और कांग्रेस के पास सच के सिवा कुछ नहीं है। राहुल ने गुजरात के वलसाड जिले में एक चुनावी रैली में यह बात कही।





