राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नोटबंदी के बाद बैंकों के 3.16 लाख करोड़

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार लगातार हमला बोल रहे हैं। कभी जीएसटी को लेकर, कभी देश में हुए बैंक घोटालों को लेकर, कभी राफेल डील को लेकर तो कभी नोटबंदी लेकर। राहुल ने हाल ही में अपने एक बयान में नोटबंदी के कारण बैंकों के लाखों रुपए डूबने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी के सामने बड़ा संकट खड़ा हुआ। जबकि पूंजीपतियों के लिए यह काली कमाई को सफेद करने का अवसर था और इस खेल में बैंकों के 3.16 लाख करोड़ डूबे हैं।
पढ़ें:- विवेक हत्याकांड : मायावती ने कहा- कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त
राहुल गांधी का नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार हमला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि आम आदमी के लिए नोटबंदी लाइन में लगना, अपना पैसा बैंक में जमा करना, अपना पूरा विवरण आधार में देना था लेकिन उसके लिए अपने पैसे के इस्तेमाल की मनाही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के लिए नोटबंदी अपना सारा काला पैसा सफेद करने का अवसर था। बाद में बैंकों ने 3.15 लाख करोड़ रुपए बट्टे खाते में डाल दिए।
Modi’s India-
For Common Man: Notebandi-line up and put ur money in banks. All ur details into Aadhar. U can’t use ur own money.
For Crony capitalists: Notebandi-convert all ur black money to white. Let’s write off 3.16 lakh Cr using common man’s money. https://t.co/M0W2KUicFH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2018
अपने इस ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर भी पोस्ट की है। जिसमें रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के हवाले कहा गया है कि अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 के बीच बैंकों ने वसूले गए ऋण की तुलना में सात गुणा पैसा बट्टे खाते में डाल दिया। जिसके कारण आम जनता का 3.16 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
The post राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नोटबंदी के बाद बैंकों के 3.16 लाख करोड़ appeared first on .





