राहुल गांधी का भोपाल कार्यक्रम हुआ परिवर्तित
भोपाल में 02 अक्टूबर 2018 को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी का कार्यक्रम परिवर्तित हो गया है अब राहुल गाँधी 6 अक्टूबर को सुबह 10.40 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे ग्वालियर विमानतल पहुंचेंगे। वहां से वे दोपहर 12 बजे मुरैना पहुंचकर एकता परिषद के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
वहां से वे दोपहर एक बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। जहां से वे दोपहर 3 बजे गुवारीघाट पहुंचेंगे। जहां दोपहर 3.10 बजे माँ नर्मदा की प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 3.30 बजे उनका रोड-शो प्रारंभ होगा। उनका रोड-शो रामपुर चैक से प्रारंभ होकर गोरखपुर चैक, शास्त्री ब्रिज चैक, तीन पत्ती चैक, मालवीय चैक होते हुए कमानिया गेट, गोहलपुर, अब्दुल हमिद चैक होते हुए रद्दी चैक पर समाप्त होगा।
शाम 7 बजे रद्दी चैक पर राहुल गांधी जी की विशाल आमसभा होगी। रात्रि 8.30 बजे जबलपुर विमानतल से वे दिल्ली रवाना होंगे।





