राम नगरी ‘अयोध्या’ के हनुमानगढ़ी मंदिर में राहुल को मिला पीएम बनने का आशीर्वाद

यूपी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा जारी है। शुक्रवार को वह अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की।1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद गांधी परिवार के किसी सदस्य का अयोध्या का यह पहला दौरा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनने का आशीर्वाद दिया।

राम नगरी 'अयोध्या' के हनुमानगढ़ी मंदिर में राहुल को मिला पीएम बनने का आशीर्वाद

राहुल से करीब 20 मिनट अकेले कमरे में बात करने के बाद ज्ञानदास ने बताया, मैंने राहुल को पीएम बनने का आशीर्वाद दिया और उनसे कहा कि आप पीएम बनें और यहां के मंदिर-मस्जिद विवाद का हल करें।
मैंने उनसे कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद राजनीतिक कारणों से काफी बढ़ गया, आप इस पर गौर करें। मेरा आशीर्वाद है कि आप पीएम बनकर इस विवाद को हल करने में सफल हों।
Back to top button