राहुल की अज्ञानता भरी बुद्धि पर आता है तरस: केंद्रीय मंत्री नकवी

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ध्रुवीकरण की राजनीति के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया। अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर नकवी ने कहा कि कांग्रेस पीपीटी बन गई है। पीपीटी मललब पॉलिटिकल पाखंड का टट्टू। उन्होंने कहा कि सहनशीलता और टॉलरेंस भारत का डीएनए है, उन्हें राहुल गांधी की अज्ञानता भरी बुद्धि पर तरस आता है।abbas nakvi

देश तेजी से कर रहा है विकास

नकवी ने कहा कि आज देश तेजी से तरक्की और विकास कर रहा हैै। यह चीज घोटाले करके गुरुघंटाल बनने वाले बेईमानी को रास नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का दर्द स्वाभाविक है वे जिस बेईमानी और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे थे वो आज बेरोजगार हो गए हैं। रोजगार के सवाल पर नकवी ने कहा कि इस देश में अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो।

शिवसेना ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बुलेट ट्रेन ने बड़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम

वे इसके लिए पूरी ताकत के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के पोलराइजेशन के बयान पर नकवी ने कहा कि वे उनकी बात से सहमत हैं। पोलराइजेशन की पॉलिटिक्स बिल्कुल जारी है, वे इसे विकास का पोलराइजेशन कहते है। यह देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता के खात्मे के लिए हो रहा है।

Back to top button