राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मन्दिर अव्वल

सुलतानपुर, 22 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। विद्या भारती अखिल भारती षिक्षा संस्थान की ओर से ओडिषा के कटट में चार दिवसीय ज्ञान-विज्ञान मेला आयोजित किया गया था। जिसमें विज्ञान प्रदर्ष में सरस्वती विद्या मन्दिर वरिश्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर के दो छात्रों ने अलग-अलग विशय में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इन्हें गुरूवार को विद्यालय के वन्दना सभा में सम्मानित किया गया।
विद्यालय के विज्ञान आचार्य द्वारिका नाथ पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने संकुल, प्रान्तीय व क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद राश्ट्रीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में षामिल होने ओडिषा के कटक में षामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार गौड़ तथा अभय कुमार ने विज्ञान प्रदर्ष में बाढ़ की पूर्व सूचना देने वाला तथा प्रकाष की गति से संचार करने वाला यंत्र बनाकर प्रस्तुत किया। जिस पर वहॉं की निर्णायक टीम ने दोनों को अपने अपने विशय में प्रथम स्थान प्रदान किया। इसी तरह भैया षुभ्रांषु ने भौतिकी प्रयोग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी प्रतियोगिता में प्रान्तीय स्तर पर आयुश सोमवंषी ने रसायन षास्त्र, तथा वीरेन्द्र मिश्र ने विज्ञान पत्रवाचन में स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले को गौरवान्वित किया। इन्हें आज वन्दना सभा में प्रधानाचार्य षेशमणि मिश्र ने सम्मानित किया।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





