राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया

उन्नाव ।
गांधी जयंती के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्ति) में जनपद में इस पालिका को प्रथम स्थान मिलने पर यहां के दोनों ब्रांड अंबेस्डर सहित इस कार्य में लगे सक्रिय लोगों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका परिषद को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा यहां के दोनों ब्रांड अंबेसडर धीरेंद्र कुमार शुक्ल व फजलुर्रहमान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था व स्वच्छ भारत मिशन में महत्वपूर्ण व सक्रिय योगदान देने पर वार्ड के सभी सदस्यों के साथ ही पालिका के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्रांड मिस्टर धीरेंद्र कुमार शुक्ला ने गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा दूसरे ब्रांड अंबेसडर फजलुर्रहमान ने लोगों से साफ सफाई पर विशेष बल देने के साथ ही अपने बेहतरीन मौलिक गीतों से लोगों को वाह- वाह करने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर यहां के पालिका परिषद के अध्यक्ष इजहार खां “गुड्डू”, अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्र, अवर अभियंता पंकज पटेल, प्रियंका कटियार, शिवलाल बाबू, राजकुमार बाबू, रविंद्र बाबू, केतन, मोहम्मद नदीम, इसरार खां, नीरज गौतम, आनंद सिंह अर्कवंशी, खलील अहमद, आफाक अली, सिद्धू मिश्रा, राहुल शुक्ला, राम, सुदेश गुप्ता, सहित काफी संख्या में सभासद व पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे । वही जनपद के फतेेहपुर चौरासी
ब्लॉक में सत्य और अहिंसा के पुजारी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति भारत के दो दो महान नायकों महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।सुबह से ही साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल की धुनें सुनाई देने लगी थी।क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में गाँधी के दर्शन व शास्त्री के जय जवान जय किसाननारे पर गोष्ठियां आयोजित कर छात्र छात्राओं को उनके कृत्यों से परिचित कराया साथ हीप्रतिमाओं पर फूल मालाएं चढ़ाई गईं।।नगर फतेहपुर चौरासी स्थित गाँधी चबूतरे पर भू स्वामी राजेश मिश्रा ने झंडारोहण किया और उपस्थित लोगों को सत्य की राह पर चलकर मिलने वाले सुख का अहसास गाँधी का उदाहरण देकर कराया।उन्होंने कहा कि द्वेष और ईर्ष्या की भावना रखने वाले न तो कभी स्वयं सुखी रहते हैं और न ही दूसरों को सुख दे पाते हैं।राजेपुर स्थित कौशल्या देवी प्राइमरी विद्यालय में प्रबंधक देवेन्द्र दीक्षित ने छात्रों को लाल बहादुर शास्त्री के सादगी पूर्ण जीवन के विषय जानकारी दी।इस अवसर पर स्कूलों व गाँवों में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाये गये। वही जनपद के नगर पंचायत मौरावां में नगर पंचायत अध्य्क्ष पुत्र नीतू महाराज ने कहा कि बापू के 150वें जयंती वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है । इस मौके पर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी राजा राम , वीरेन्द्र द्विवेदी, गनेश कुमार सविता , मधुकर द्विवेदी , अमित कुमार ,गंगा चरन बाबु कार्यालय के कर्मचारी मुजफ्फर जमाल सभासद , बदरूजम्मा सभासद , सुनील कुमार सभासद ,शशि सभासद के पुत्र मनी सेठ , इरफान अहमद सभासद , राधेश्याम सभासद प्रतिनिधि , मोहित सभासद , सादिक अली , मुन्ना सिह भदौरिया , अनुज द्विवेदी , कमलेश तिवारी , रहे ।
वही डॉक्टर जे के तिवारी ने गाँधी जी के विचारो को विस्तृत रूप से बताया और कहा कि गाँधी जी सौम्य व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व एवं बुलंद हौसले के रहे ।वही पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी विनम्र जयंती पर प्रकाश डालते हुये शुभकामनाऐ दी ।
और जय जवान-जय किसान के नारे भी लगाए।
उसके बाद दलित बस्ती मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला व अधिशाषी अधिकारी राजाराम व सभी कर्मचारियो सहित सभासदो ने दलित बस्ती , पठकी टोला मे हाथो से झाड़ु लगाई ।और स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूग किया ।
वही मौरावाँ थाना परिसर मे थाना प्रभारी मुहम्मद असरफ ने भी अपने सभी स्टाप के साथ मिलकर गाँधी जयंती और पुर्व प्रधानमंन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई । जनपद के सफीपुर नगर पंचायत में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। अधिशाषी अधिकारी महिमा मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद ने महापुरूषो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन परिचय, बलिदान पर प्रकाश डाला ईओ महिमा मिश्रा ने नगर पंचायत मे तैनात कर्मियों के साथ साथ गलियो मे घर घर जाकर कूड़ा बटोरने वाले सफाई कर्मचारीयो व नगर की समस्याओ को समय पर निस्तारित करने पर सभी पुरुष महिला कर्मचारियो को उपहार भेट कर सम्मानित किया ।ईओ महिमा मिश्रा ने सफाई कर्मियों से कहा की सभी अपने अपने वार्डो मे सफाई पर ध्यान दे अच्छा कार्य करने पर आज सम्मानित किया जा रहा है ।किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्यवाही भी की जाएगी ।वही उपस्थित लोगो से अपील करते हुए कहा की सभी नगर पंचायत वासियों की जिम्मेदारी है गंदगी ना फैलाए और ना फैलने दे। अगर कही कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसकी नगर पंचायत मे शिकायत करे । ईओ महिमा मिश्रा ने कहा कि सफीपुर नगर पंचायत को स्मार्ट सिटी बनाना मेरा सपना है इसके लिए मै हर संभव प्रयास करूंगी और पूरी नगर पंचायत को खुले मे शौच से मुक्त करना व हर गरीब बेघर के सर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्की छत उपलब्ध कराना और विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन,व पंचायत मे होने वाले सभी कार्य गुणवत्ता युक्त करना मेरी प्राथमिकता मे होगा। नगर पंचायत मे होने वाले कार्य यदि गुणवत्ता युक्त मानक के विपरीत हो रहे हो तो तत्काल सूचना दे।
ईओ ने कहा कि जनता कि समस्याओ को देखते हुए शनिवार को विशेष रूप से 11 से 2 बजे तक जनता से मिलने व उनकी समस्याओ को सुनने के लिए समय निर्धारित किया गया है, जिसमे शिकायत कर्ता की शिकायत सुन मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर बड़े बाबू शिव बक्श सिंह , लिपिक होरीलाल , राहुल गुप्ता हाशिम अली , सकीबुद्दीन , मोo उमर आदि उपस्थित रहे । बीघापुर में गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं ,सरकारी कार्यालयों में उन्हें याद किया गया और उनके सिंद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्र के मनोहरा मोहिनी पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी देवेंद्र नाथ पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्र पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बच्चों को सम्बंधोतित करते हुए कहा उनके सत्य अहिंसा व परमोधर्म के सिंद्धांत पर चलने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय ही उनके विचारों और सिंद्धान्तों को अनुपालन कराने का सबसे मजबूत माध्यम है जो वर्तमान और भविष्य में उन्हें जीवित रख सकते हैं क्यों कि उनके पास राष्ट्र निर्माण की पीढ़ियों को आगे बढाने का आधार है उन्होंने शिक्षको से अपील करते हुए कहा कि सरकार की मंशा भी यही है कि महापुरुषों के बारे में हमारी पीढियो को अवगत कराएं ।किताबी शिक्षा के साथ सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने में विद्यालय ही अहम भूमिका अदा कर सकते हैं ।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थित पवन तनय मन्दिर में पूजा अर्चना भी की विद्यालय के प्रबंधक गौरव अवस्थी ने उनका स्वागत व आभार व्यक्त किया ।
इसी प्रकार इन्देमाऊ के राम दूत बाल विद्या मन्दिर के बच्चों ने गाँव में स्थापित शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई, विकास खण्ड कार्यालय ,थाना परिसर ,कमला पति इंटर कालेज ,नरायन पब्लिक कालेज ,जनक दुलारे विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए ।
रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम





