राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी के मसले पर सुषमा स्‍वराज ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए उसे ‘अफवाह’ बताया कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक दावेदार हैं. हालांकि सत्‍ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इस पद के दावेदार के तौर पर सुषमा समेत अनेक लोगों के नाम चर्चा में हैं.

राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी के मसले पर सुषमा स्‍वराज ने दिया यह जवाब
पत्रकारों ने जब विदेश मंत्री से पूछा कि क्या राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनके नाम पर गौर किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, ”ये अफवाह हैं. मैं विदेश मंत्री हूं और आप मुझसे जो पूछ रहे हैं वह आंतरिक मामला है.” राष्ट्रपति पद का चुनाव 17 जुलाई को होने वाला है. अगर जरूरत पड़ी तो मतों की गणना 20 जुलाई को होगी.

ये भी पढ़े: कुमार विश्वास का काला सच, ‘भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है, बाहर करो इसे…

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है. उम्मीदवार चुनावी रण से अपना नाम एक जुलाई तक वापस ले सकते हैं.

Back to top button