राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के लिए BJP ने बनाई कमेटी, राजनाथ-जेटली-नायडू…

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की माथापच्ची के बाद अब सत्ताधारी बीजेपी ने भी चुनाव की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने में मदद करेगी.

राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के लिए BJP ने बनाई कमेटी, राजनाथ-जेटली-नायडू...

कमेटी में बीजेपी के तीन वरिष्ठ नेता

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मदद करने के लिए जो कमेटी गठित की है, उसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू शामिल हैं.

बता दें कि अमित शाह ने राष्ट्रपति के नाम की चर्चा के लिए अपना अरुणांचल प्रदेश का दौरा टाल दिया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में शाह की मौजूदगी जरूरी है क्योंकि बीजेपी अब किसी भी वक्त राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है. अमित शाह सोमवार अरुणांचल जाने वाले थे.

17 जुलाई को चुनाव

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 जुलाई को होना है. जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जून है. मतगणना 20 जुलाई को होगी. ऐसे में एनडीए अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम जल्द फाइनल करना चाहता है.

Back to top button