राशिनुसार श्राद्ध में करें पंडितों को ये चीजें दान, हो जाएगे मालामाल

सभी जानते हैं कि इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है और सभी श्राद्ध कर अपने पितरों को याद कर रहे हैं। श्राद्ध के दिनों में कई एेसे काम हैं जिन्हे करने से हमें मनाही होती है।आज हम आपको बताएंगे कि श्राद्ध पक्ष में राशिनुसार क्या दान करना चाहिए।

मेष राशि :- मेष राशि के जातक श्राद्धों में गुड़, लाल वस्त्र, मसूर की दाल और लाल वस्तुओं का दान करें।

वृषभ राशि :- वृष राशि के जातक पितरों की तृप्ति के लिए चावल, कपूर, सफेद कपड़ा या दूध का दान करें।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि के जातक श्राद्धों में हरी पत्तेदार सब्जी, हरी दाल, मूंग की दाल, हरा वस्त्र दान करें।

तो इसलिए सबसे छोटा है कलियुग, वजह जानकर हो जाएगे हैरान..

कर्क राशि :- कर्क राशि के जातक पितरों की तृप्ति के लिए दही, सफेद कपड़ा, दूध, चांदी, चीनी का दान करें।

सिंह राशि :- सिंह राशि वाले जातक श्राद्ध के दिनों में तांबे का सिक्का, तांबे का बर्तन, गेहूं, आटा, स्वर्ण, सेब और कोई भी मीठा फल दान करें।

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातक श्राद्ध के दिनों में गायों को हरा चारा खिलाएं और ब्राह्मण को भोजन कराएं।

तुला राशि :- तुला राशि के जातक श्राद्ध के दिनों में मंदिर में पूजन सामग्री, झाड़ू, अगरबत्ती, दीपक, घी, इत्र का दान करें।

वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि के जातक मिठाई, हल्दी, गुड़, चीनी और चंदन का दान करें।

धनु राशि :- धनु राशि के जातक श्राद्धों में चना, बेसन, केसर, स्वर्ण, मिठाई, चांदी और घी का दान करें।

मकर राशि :- मकर राशि के जातक श्राद्धों में गरीबों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि :- कुंभ राशि वाले जातक श्राद्ध के दिनों में तांबे का सिक्का, तांबे का बर्तन, गेहूं, आटा, स्वर्ण, सेब और कोई भी मीठा फल दान करें।

मीन राशि :- मीन राशि के जातक श्राद्ध पक्ष में पक्षियों को दाना डालें, चींटियों के बिल पर गुड़ व आटे का मिश्रण चढ़ाएं।

Back to top button