रावण दहन कर बच्चों ने दिया समाज को संदेश

सुलतानपुर, 20 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर विवेक नगर स्थित मधुसूदन विद्यालय परिसर में छोटे बच्चों ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और दहन पश्चात विद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर समाज को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस कार्य में प्रमुख रूप से मोहित तिवारी, अंशू, हर्शू, बंटी, अंकित, शुभम, कुक्कू, निखिल, निक्की, अनुपम समेत दर्जनों बच्चे मौजूद रहे। वहीं रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों से मनमोहक झांकी निकाली गयी। तत्पश्चात रावण का पुतला फूंका गया। रामलीला के कलाकारों द्वारा समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यह त्यौहार आज भी बेहद प्रासंगिक है। आज भी बुराई के रूप में भ्रष्टाचार, बेईमानी, व्यभिचार, हिंसा के रूप में रावण जिंदा है। ऐसे में जरूरी है कि हम दशहरा के दिन इसको जड़ से खत्म करने का संकल्प लें।
बृजेश तिवारी
 

Back to top button