राम रहीम के ऐसे हो गए हालात, जगह-जगह नाले में पड़े मिले 80 फोटो
श्रीगंगानगर . डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को साध्वियों से दुष्कर्म मामले में जेल होने के साथ ही समर्थकों का मोहभंग होने लगा है। इसके चलते कुछ समर्थकों ने नाले में डेरा प्रमुख की तस्वीरें फेंक दीं। शहर के वार्ड 42-43 के बीच मुख्य नाले की सफाई के दौरान राम रहीम की 80 तस्वीरें निकली हैं। यह नाला मीरा चौक, सुखाड़िया सर्किल से होता हुआ गुरुनानक बस्ती गड्ढे में जाता है।

जानें कहां मिली ये फोटोज…
– कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र राठौड़ के मुताबिक सूचना मिली थी कि शहर के दधिमथी पाठशाला रोड पर नाला चोक हो गया है।
– इस पर मंगलवार को करीब पांच सफाई कर्मियों को मुख्य नाले की सफाई पर लगाया गया।
– नाले में अलग-अलग जगहों पर डेरा प्रमुख की तस्वीरें मिलती रहीं। कुछ तस्वीरें पानी के बहाव की वजह से आगे बहकर चली गईं।
– इस पर मंगलवार को करीब पांच सफाई कर्मियों को मुख्य नाले की सफाई पर लगाया गया।
– नाले में अलग-अलग जगहों पर डेरा प्रमुख की तस्वीरें मिलती रहीं। कुछ तस्वीरें पानी के बहाव की वजह से आगे बहकर चली गईं।
80 तस्वीरें मिली
– मौके से करीब 80 तस्वीरें निकाली गई। इस संबंध में आयुक्त सुनीता चौधरी को अवगत कराने के बाद सभी तस्वीरों को गंदगी के साथ ही हड्डारोड़ी स्थल पर फेंक दिया गया है।
– मौके पर मिली तस्वीरों को देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि फेंकने वाले के क्या भाव रहे होंगे। क्योंकि कुछ तस्वीरों को तो तोड़कर नाले में फेंका गया था।
– मौके पर मिली तस्वीरों को देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि फेंकने वाले के क्या भाव रहे होंगे। क्योंकि कुछ तस्वीरों को तो तोड़कर नाले में फेंका गया था।