रामनाथ कोविंद को समर्थन नहीं, कांग्रेस उतारेगी अपना उम्मीदवार…

नई दिल्ली। भाजपा द्वारा बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना कांग्रेस को पसंद नहीं आया है। इसके बाद विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है और इसमें स्वामीनाथन का नाम उछला है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस 22 तारीख को होने वाली बैठक में उनका नाम रखा जा सकता है। हालांकि उनके अलावा मीरा कुमार के नाम को भी इस रेस में शामिल हैं।

रामनाथ कोविंद को समर्थन नहीं, कांग्रेस उतारेगी अपना उम्मीदवार...

दावा है कि कांग्रेस भाजपा के दलित कार्ड के खिलाफ अपना किसान कार्ड चलाने की कोशिश मे हैं। इस तरह कांग्रेस शिवसेना को भी अपनी तरफ करने का दांव खेल सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया में सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार कोविंद का समर्थन करने के लिए कांग्रेस ने भाजपा की अपील को ठुकरा दिया है। कांग्रेस अब कोविंद को समर्थन नहीं देगी और अपना नया उम्मीदवार उतारेगी।

वैसे इस बात का इशारा कांग्रेस ने सोमवार को तब ही दे दिया था जब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कोविंद के नाम को चुने जाने को एकतरफा फैसला करार दिया था।

 यह भी पढ़ें: नीतीश करेंगे कोविंद का समर्थन? कल पार्टी नेताओं की बुलाई मीटिंग

इसके बाद कांग्रेस के साथ आए अन्य सहयोगी दलों ने भी कोविंद के नाम पर स्पष्ट समर्थन नहीं दिया और सिर्फ यही कहते रहे कि 22 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में ही कोई फैसला होगा।

Back to top button