राफेल विवाद पर पलटे शरद पवार कहा- मोदी का समर्थन कभी नहीं करूँगा

एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार की ओर से राफेल डील पर प्रधानमंत्री का बचाव करने के बाद पार्टी से जुड़े कुछ बड़े नेताओं ने नाराज होते ही उन्होंने अपनी लंबी चुप्पी के बाद उन्होंने कहा मैंने कभी भी समर्थन नहीं किया और न ही भविष्य में करूंगा, सवाल यह है कि एयरक्रॉफ्ट के दाम 650 करोड़ से बढ़कर 1,600 करोड़ तक कैसे पहुंच गए,पीएम मोदी जवाब दे।
via
पवार के राफेल डील पर प्रधानमंत्री मोदी के बचाव संबंधी बयान से नाराजगी दिखाते हुए एनसीपी के 2 कद्दावर नेता सांसद तारिक अनवर और मुनाफ हकीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, मुनाफ हकीम एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं, महाराष्ट्र में ये पार्टी के बड़े चेहरे के तौर पर गिने जाते थे।
एनसीपी की ओर से पवार के बयान पर सफाई भी दी गई, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि शरद पवार ने राफेल डील पर प्रधानमंत्री मोदी को कोई क्लीन चिट नहीं दी है, साथ ही उन्होंने पार्टी की इस मांग को दोहराया कि केंद्र सरकार लड़ाकू विमानों के दाम का खुलासा करे, साथ मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कारे जाए।





