राफेल मुद्दे पर पी चिदंबरम का हमला, कहा- 126 की जगह 36 ही क्यों खरीदे विमान

शिवगंगा। राफेल डील के मुद्दे पर देश के पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दावों को गलत बताया है। चिदंबरम ने राफेल डील को 126 से 36 लड़ाकू विमानों तक सीमित किये जाने पीछे की वजह को साफ़ करने को कहा। बता दें कि केंद्र सरकार का दावा है कि वर्तमान सरकार ने कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त यूपीए सरकार की तुलना में फ्रांस के साथ वार्ता करके राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद नौ फीसदी सस्ती की है।
पी चिदंबरम ने मोदी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम ने तमिलनाडु के शिवगंगा में मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार राफेल विमानों की डील को 126 से घटाकर 36 लड़ाकू विमानों तक सीमित किये जाने पीछे की वजह को साफ़ करे। उन्होंने कहा कि जब किसी वस्तु की कीमत कम होती है तो हम कम कीमत का लाभ उठाने के लिए उसे अधिक मात्रा में खरीदते हैं। यह अंकगणित एकदम सरल है।
पढ़ें:- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नोटबंदी के बाद बैंकों के 3.16 लाख करोड़ 
चिदंबरम ने सरकार से वजह साफ़ करने की मांग करते हुए कहा कि इस बात को लेकर शक होता है कि केंद्र सरकार ने राफेल करार को लेकर देश की कंपनी एचएल की अनदेखी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल करार में कुछ गड़बड़ घोटाला है। केंद्र सरकार अगर यूपीए-2 सरकार के सहमति से नौ प्रतिशत कम पर लड़ाकू विमानों की खरीद कर रही है तो फिर इनकी संख्या को 36 पर सीमित क्यों किया गया।
The post राफेल मुद्दे पर पी चिदंबरम का हमला, कहा- 126 की जगह 36 ही क्यों खरीदे विमान appeared first on .

Back to top button