राज्य सभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से अब भी दूर

नई दिल्ली: कहते हैं कि जब मंजिल की तरफ कदम बढ़ा दो तो एक दिन मंजिल पर पहुँच ही जाते हैं. यह बात भाजपा पर सौ फीसदी सच लागू हो रही है. एक समय में लोक सभा में मात्र दो सीटें जीतने वाली भाजपा आज राजग के सहयोग से केंद्र सरकार चला रही है. ऐसे ही धीरे -धीरे बीजेपी ने राज्य सभा में भी अपना संख्या बल बढ़ा लिया है. अब राज्यसभा में बीजेपी के 58 सांसद हैं, जबकि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 57 सांसद हैं.

राज्य सभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से अब भी दूर

बता दें कि आज राज्यसभा में मध्यप्रदेश से बीजेपी नेता सम्पतिया उईके के शपथ लेने के साथ ही देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में कांग्रेस को पछाड़ते हुए देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. लेकिन यह उपलब्धि पाने के बाद भी वह उच्च सदन में बहुमत से दूर है.

ये भी पढ़े: अब 20 साल में नही अगले 3 साल में भारत होगा दुनिया की 3 सबसे बड़ी इकॉनमी में, मोदी ने बदल दिया सबकुछ

उल्लेखनीय है कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में बीजेपी को बहुमत के आंकड़े तक पहुँचने के लिए 2018 तक प्रतीक्षा करना पड़ेगी, क्योंकि यूपी सहित अन्य राज्यों में राज्य सभा के चुनाव होंगे तब वह बहुमत का जादुई आंकड़े को छू पाएगी.

Back to top button