राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई की

राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने महिला उत्पीड़न की सुनवाई की
’महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये……अनीता सचान।’
’अमेठी 16 जनवरी 2019 मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के तहत महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने आज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष आज कुल 04 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दी जिसमे पत्र सौंपा जिस पर राज्य महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों का जल्द निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर यदि पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति से संचालित कस्तूरबा गंाधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने छात्राओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय के निरीक्षण में उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने गौरीगंज में बने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां पर उन्होंने बुनियादी सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया साथ ही उन्होने वृद्धाश्रम केे उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होने आश्रम में मौजूद वृद्धजनों को सुबह गरम पानी देने के साथ उनकी सुविधओं का विशेष रख-रखाव के निर्देश प्रबन्धक कृष्ण कुमार दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रश्मि सिंह, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विद्या देवी, प्र0 अपर जिला सूचनाधिकारी सुश्री ज्योति गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अंजनी कुमार मिश्रा

Back to top button