राजस्थान में ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई जिसमें दो महिलाओं व एक पुरुष सहित तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

राजस्थान में बारां जिले के रसकपुरिया गांव के पास सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई,जिसमें दो महिलाओं व एक पुरुष सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बारां जिला अस्पताल में रैफर किया गया है। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मांगरोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी अनुसार रसकपुरिया गांव के पास सोमवार सुबह समारोह से लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली का अचानक टायर फट गया, जिससे वो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

सूचना मिलने पर मांगरोल पुलिस थाना अधिकारी आशीष भार्गव जाप्ते के साथ प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक 108 एंबुलेंस के नही पहुंचने पर घायलो को निजी वाहनों से प्राथमिक उपचार के लिए मांगरोल अस्पताल लेकर गए। गंभीर स्थिति होने पर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शवो को मांगरोल अस्पताल मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचित किया। परिजनों के अस्पताल में पहुंचने शवों का पोस्टमार्टम किया गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग मांगरोल पुलिस थाना इलाके के रहने वाले है । कोटा और मांगरोल के रहने वाले है सभी ट्रैक्टर सवार

Back to top button