राजस्थान में अमित शाह बना रहे हैं चुनाव जीतने की एक नई रणनीति
अमित शाह राजस्थान में चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और वे कुछ इस तरह के रणनीति बना रहे हैं ताकि उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी उन्हें जीत हासिल हो जाए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता है और इस समय मान कर चला जा रहा है कि राजस्थान में मौजूदा भाजपा सरकार और उसकी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आम लोग नाराज हैं.
अब अमित शाह ने यहां मोर्चा संभालते हुए एक अलग रणनीति बनाई है भाजपा के सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने तय किया है की पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी का कोई भी जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेगा अगर उसे चुनाव लड़ना है तो उसे जिला अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ ना होगी. अमित शाह ने यह भी तय किया है की राजस्थान में हिंदू कार्ड खेला जाए और यहां पर मुस्लिम नेताओं को टिकट बहुत कम संख्या में दिया जाएगा.
इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी तय किया है कि यहां पर मुकाबला वसुंधरा राजे और सचिन पायलट के बीच दिखाया जाए और अशोक गहलोत को हाशिए पर रख दिया जाए देखना यह है कि अमित शाह की रणनीति क्या रंग लाती है.
अर्जुन राठौर की कलम से….





