राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं जानें- कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा. हालांकि अभी परीक्षा के पूरा टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि परीक्षा का पूरी शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.
बोर्ड के चेयरमैन बी.एल.चौधरी ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से और 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू हो जाएगी और बोर्ड पूरा शेड्यूल जारी कर देगा. बता दें कि पिछले साल 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से और 12वीं की 8 मार्च से शुरू हो गई थी.
कैसा रहा था रिजल्ट
बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में करीब 5 लाख परीक्षार्थी हिस्सा लेते हैं. यह परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी-अप्रैल महीने में की जाती है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान का मुख्यालय अजमेर में है और इसकी स्थापना 1957 में हुई थी.





