राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा-राहुल गांधी का संदेश कांग्रेसियों को 10 बार पढ़ना चाहिए

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा लिखा गया चार पेज का संदेश कांग्रेस के हर नेताओं, मंत्रियों, कार्यकर्ता को कम से कम 10 बार बढ़ना चाहिए। राहुल के संदेश में कई बातें छिपी है और मैं समझता हूं यह एक ऐसा दस्तावेज बन गया जो आने वाले वक्त में कांग्रेस को फिर से मजबूती प्रदान करेगा। राहुल गांधी का चार पेज का संदेश आरएसएस और बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम आएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पद छोड़कर एक ऐसा संदेश दिया है जो हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी राष्ट्रभक्त है,लेकिन भाजपा और आरएसएस ने ऐसा माहौल बना रखा है कि जो उनका बंदा होगा वही राष्ट्रभक्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करके सत्ता में आ गई, लेकिन यह ज्यादा चलने वाली नहीं है, सच्चाई जल्द सामने आएगी। अंतिम जीत हमेशा सच्चाई की होती है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं के आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह से लगी हुई है।

Back to top button