राजनाथ के ‘समाधान’ पर कांग्रेस की सोशल वॉरियर रम्या का पहला वार

कांग्रेस सोशल मीडिया पर अब आक्रामक और तेजी से प्रतिक्रिया देने की ओर कदम बढ़ाती दिख रही है. इसका एक नमूना हाल में देखने को मिला है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नक्सली समस्या का सामना करने के लिए ‘समाधान’ नाम से एक ऐक्शन प्लान बताया था. जैसे ही ये ऐक्शन प्लान सार्वजनिक किया गया कांग्रेस की ओर से तुरंत भाजपा सरकार पर हमला बोला गया.
कांग्रेस के टि्वटर अकाउंट पर इस समाधान(SAMADHAN) शब्द की व्याख्या की गई है. इसमें बताया गया है – ‘एस’ यानि सुकमा हिंसा के साथ (S stood for Sukma violence), ‘ए’ यानि सुरक्षाबल शहीद हुए (A for armed forces martyred), ‘एम’ का मतलब – मोदी सेल्फी ले रहे हैं (M for Modi taking selfies),’ए’ यानि दिशाहीन सरकार (A clueless government), डी का मतलब -उन्मुक्त ( D- Distracted), ‘एच’ से उत्साहहीन ( H – Hopeless), ‘ए’- घमंडी भाजपा ( A-Arrogant BJP) और ‘एन’ – सैनिकों को कोई मदद नहीं (N – No help given to soldiers).
यह भी पढ़े: यूपी में शुरू हुआ नया अभियान अब घर-घर दस्तक देगी बीजेपी, रोज बनाएंगे 50 नये सदस्य
कांग्रेस के इस ट्वीट ने कई लोगों का ध्यान खींचा है. सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे कन्नड़ ऐक्ट्रेस और राजनेता रम्या का दिमाग था. उनकी पहचान तेजतर्रार नेता के रूप होती है. उन्होंने हाल ही में दीपेंदर हुड्डा की जगह कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख का पद संभाला है.
न्यूज18 को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमारे पास एक नौजवान टीम है, लेकिन नेतृत्व सुस्त है. इन दिनों लड़ाई प्रमुख रूप से सोशल मीडिया पर लड़ी जाती है. सूत्रों ने बताया है कि हुड्डा के नेतृत्व में सोशल मीडिया की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा.





