राजधानी में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवको की मौत

लखनऊ। राजधानी के बंथरा में कानपुर रोड पर साइकिल वाले को बचाने में बाइक सवार फेरी दुकानदार नसीरुद्दीन (40)अनियंत्रित होकर गिर गए। उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह ग भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीजीआई के चिरैयाबाग में तेज र तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार आयान (20)की मौत हो गई। पुलिस ने उसके मोबाइल से शिना त करते हुए परिवारीजनों को जानकारी दी।
मूलत: मेरठ के रहने वाले नसीरुद्दीन डालीगंज में किराए के कमरे में रहकर कपड़े बेचने का काम करते थे। सोमवार सुबह वह बाइक से बंथरा की ओर जा रहे थे। कानपुर रोड पर सडक़ पार कर रहे साइकिल वाले को बचाने में नसीरुद्दीन अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गए। उन्होंने हेल्मेट नहीं पहन रखा था। डिवाइडर से सिर टकराने से उन्हें ग भीर चोंटे आई। लोकबंधु में उनकी मौत हो गई।
पढे: गले में गमछा बांध डिप्टी सीएम के घर के बाहर पेड़ पर चढ़ा युवक
भाई फिरोज ने बताया कि वह काफी अरसे से डालीगंज में रहकर फेरी का काम करते थे। परिवार में पत्नी जाहिदा और छह बच्चे हैं। वह परिवार के इकलौते कमाई का जरिया थे। पीजीआई के चिरैयाबाग के पास तेज र तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार आयान ग भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए परिवारीजनों को जानकारी दी। आयान तेलीबाग में रहने वाले मौसा मुराद व मौसी बिल्कीस के साथ रहता था। मौसा मुराद के मुताबिक आयान मूलत: सुलतानपुर का रहने वाला था। वह पीजीआई में शीशे की दुकान में काम करता था। वह किसी काम से जा रहा था, इसी बीच हादसा हो गया। आयान के पिता इकरार की मौत हो चुकी है। घर में मां अतीकुन निशा, भाई नूर हसन और नूर हसनैन है। आयान अपने परिवार का इकलौता कमाई का जरिया था।
The post राजधानी में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवको की मौत appeared first on .

Back to top button