राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी, राहुल, सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है। इस मौके पर देश भर में जगह-जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित राजघाट पर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
महात्मा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया बापू को याद
देश के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150 जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच कर श्रद्धांजलि दी इससे पहले पीएम मोदी ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा कि गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है।
गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन।
आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है। #Gandhi150 pic.twitter.com/czFVckwjTd
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2018
गांधी जयंती पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वच्छता पुरस्कार बांटेंगे। इस दौरान पीएम भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली असेंबली लॉन्च करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बापू को श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजघाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने और सोनिया गांधी महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रधांजलि दी। राहुल गांधी ने कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गांधी जी एक स्थिर मूर्ति नहीं है, वह भारत के माध्यम से बहने वाले विचारों और मूल्यों का एक जीवित सेट है। उन्होंने कहा कि सच्चाई और अहिंसा, जिसके लिए वह जीते थे उसके लिए उन्हें मारा गया था, वह हमारे देश की नींव है। सच्चे देशभक्तों को उनकी रक्षा करनी चाहिए।
Gandhiji is not an immobile statue, he is a living set of ideas and values flowing through India.
Truth and non-violence, which he lived for and was killed for are the foundation of our country.
True patriots must protect them. #GandhiJayanti#Gandhi150 pic.twitter.com/ltgTBgBhYF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2018
The post राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी, राहुल, सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि appeared first on .





