राखी सावंत की अंतरिम जमानत पर सुनवाई आज, किया था कमेंट

  • लुधियाना. धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आरोपी सिने अभिनेत्री राखी सावंत द्वारा स्थानीय अदालत में लगाई अंतरिम जमानत की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में जिला सेशन जज गुरबीर सिंह की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुनाने का आदेश जारी किया है।
    राखी सावंत की अंतरिम जमानत पर सुनवाई आज, किया था कमेंट
    गौर हो कि राखी सावंत के खिलाफ एडवोकेट नरिंदर आदिया ने भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत में इस बारे में क्रिमिनल कंप्लेंट की थी। कोर्ट द्वारा सम्मन भेजने के बावजूद आरोपी के पेश होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

    ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

    जिससे बचने के लिए आरोपी ने एक अगस्त को जिला एडिशनल सेशन जज मोनिका गोयल की अदालत में अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई थी। जिस पर अदालत ने ट्रायल कोर्ट से फाइल सम्मन करने के आदेश देते हुए सुनवाई की तारीख 4 अगस्त तय की थी। इसी बीच जज मोनिका गोयल का ट्रांसफर हो गया। लिहाजा सेशन जज गुरबीर सिंह की अदालत में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी। अदालत ने सुनवाई की तारीख शनिवार तय की है।

     
    ^हम खुद चाहते हैं कि आरोपी राखी सावंत ट्रायल कोर्ट में पेश हों, ताकि उनको ट्रायल का सामना कर कानून से खिलवाड़ करने का नतीजा पता चल सके। -एडवोकेटनरिंदर आदिया, शिकायतकर्ता
     
     
Back to top button