रहीम पर बरसी राम की कृपा, मिली जमानत
बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए हरियाणा के पंचकुला जेल में बंद बाबा के लिए सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत मंजूर कर ली है, जिससे बाबा के लिए बड़ी राहत की खबर आई है, ये जमानत उन्हें डेरा सच्चा सौदा में 400 साधुओं को नपुंसक बनाये जाने के मामले में सीबीआई की ओर से मिली है।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दो साध्वियों के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में दोषी करार दिए गए थे, जिसके लिए उसे 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी, जमानत को लेकर पंचकुला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में जज जगदीप सिंह ने सुनवाई की।
गुरमीत राम रहीम के अस्पताल में 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का था ,जो अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार इस मामले में राम रहीम को जमानत दे दी।
पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने खुलसा किया कि बाबा के डेरा सच्चा सौदा में साधु रहे हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राम रहीम पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया था,
डेरा प्रमुख के इशारे पर डेरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम साधुओं को नपुंसक बनाती है, उन्होंने 166 साधुओं का नाम भी बताया था, हंसराज ने कहा था कि राम रहीम के आश्रम में प्रार्थना के बाद नशे का कैप्सूल दिया जाता था ।





