रवांडा में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बने पाउल कागमे

पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा के राष्ट्रपति पाउल कागमे ने करीब 98 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज की. शनिवार को चुनाव के आंशिक नतीजे घोषित किए गए. इस बात पर ज्यादा शक नहीं था कि 59 वर्षीय कागमे फिर से पूर्वी अफ्रीकी देश का नेतृत्व करेंगे. वह साल 1994 के नरसंहार के समाप्त होने के बाद से ही देश पर शासन कर रहे हैं.
60 फीसदी मतों की हो चुकी है गिनती
इसे भी पढ़े: अब कम पैसों में करें हवाई सफर, एयरलाइंस दे रही हैं जबरदस्त ऑफर
अभी तक 80 फीसदी मतों की गणना हुई है. इसमें कागमे ने करीब 54 लाख मत हासिल किए हैं. जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी 50% मतों से बहुत अधिक है.





