रमजान के पाक महीने में IS ने दी आतंकी हमलों की धमकी

लंदन : मुस्लिम समाज में रमजान माह को बहुत पवित्र माना जाता है. इसमें पुण्य कमाने के लिए मुस्लिम वर्ग कई तरह के दान और मदद देने के कामो को प्राथमिकता देता है.लेकिन इसके विपरीत आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मैसेजिंग एप्प टेलीग्राम से सोमवार को रमजान के पवित्र महीने में आतंकवादी हमले करने की धमकी भरा एक ऑडियो संदेश जारी किया है.

रमजान के पाक महीने में IS ने दी आतंकी हमलों की धमकी

एक रिपोर्ट के अनुसार यह ऑडियो संदेश कथित तौर पर आईएस के आधिकारिक प्रवक्ता अबी अल-हसन अल मुहाजेर ने जारी किया है. संदेश में पिछले सप्ताह ईरान की राजधानी में किए गए दोहरे हमलों की प्रशंसा की गई है जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़े: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले वीजा बैन पर बोला अमेरिका- देश की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

बता दें कि आईएस के आधिकारिक प्रवक्ता अल मुजाहेर ने अपने संदेश में दुआ की कि ईश्वर उन हथियारों और उज्जवल चेहरों पर कृपा करें. मोसुल, रक्का और तल अफर के शेरों, नकारे जा चुके और धर्म त्यागियों के खिलाफ युद्ध करें. यही नहीं उसने यूरोप, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में मौजूद इस धारणा (आईएस की) पर यकीन करने वालों अपने भाईयों से प्रेरणा लेते हुए वैसा ही करें जो उन्होंने किया है, जैसी उम्मीद भी जताई. लेकिन लाख टके का सवाल तो यह है कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले ऐसे संगठन की दुआ अल्लाह कुबूल करेगा. यकीनन नहीं.

Back to top button