जब भारत की रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को ‘नमस्ते’ से कराया रूबरू

देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार (7 अक्टूबर) को नाथू-ला गई थीं, वहां कुछ चीनी सैनिक कथित रूप से उनकी फोटो खींच रहे थे जिसपर सीतारमण ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। सीतारमण ने खुद ट्वीट करके पूरी घटना की जानकारी दी।
सीतारमण ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें वह नाथू-ला में भारतीय जवानों के साथ खड़ी थीं और ऊपर देखकर हाथ हिलाकर किसी को ‘हेलो’ बोल रही थीं। इस फोटो के साथ सीतारमण ने लिखा,  ‘मैंने देखा कि फेंस की दूसरी तरफ खड़े चीनी सैनिक नाथू ला पहुंचने पर मेरी फोटो ले रहे थे।’ जब भारत की रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को 'नमस्ते' से कराया रूबरू
मतलब चीनी सैनिक के फोटो लेने पर सीतारमण को गुस्सा नहीं आया और उन्होंने बड़े आराम से हाथ हिलाकर जवाब दिया। डोकलाम में चल रहे विवाद के बीच भारत के जवान तो दूर की बात चीनी सैनिकों ने भी इसकी उम्मीद नहीं की होगी।

बताया नमस्ते का मतलब

सीतारमण ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वह चीनी सैनिकों को नमस्ते का मतलब बता रही हैं। नाथू-ला दौरे के दौरान सीतारमण ने इंडो-तिब्बत पुलिस (आईटीबीपी) और आर्मी से मुलाकात की थी। सीतारमण को डोकलाम और आसपास के इलाके का एरियल सर्वे भी करना था जो कि खराब मौसम की वजह से कैंसल करना पड़ा।

ये भी पढ़े: अभी अभी: इस शख्स ने रुकवा दिया पीएम मोदी का पूरा काफिला, वजह जानकर उड़ जाएंगें होश

इस दौरे पर सीतारमण ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के जंगल विभाग और आर्मी के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हुई थी। चामलिंग ने सीतारमण को साफ किया वह हरसंभव कदम उठाएंगे।
 
Back to top button