रक्षाबंधन पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक महिलाएं कर सकेंगी एसी बस में मुफ्त सफर


ये भी पढ़े: बड़ी खबर: पीएम मोदी के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी, अब सबको मिलेगी ये बड़ी आजादी
सोमवार 7 अगस्त मनाए जाने वाले रक्षाबंधन की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। महिलाएं बिना टिकट लिए डीटीसी की बसों से यात्रा कर सकती हैं। हालांकि यह सुविधा सिर्फ डीटीसी नॉन एसी और एसी बसों में मिलेगी।
क्लस्टर की बसों (नारंगी बसों) में यह सुविधा नहीं मिलेगी। डीटीसी के मुताबिक वह सुनिश्चित करेंगे इस दिन महिलाओं को दिक्कत ना हो इसके लिए सुबह से ही ज्यादा से ज्यादा बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
बस की फ्रीक्वेंसी बेहतर हो इसे लेकर भी खास तैयारी की गई है। ज्यादा भीड़ वाली रूट पर ज्यादा बसें उतारी जाएगी। बॉर्डर से सटे वाले इलाकों में भी ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। जिससे बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़े।
जिससे लोगों को खड़े होकर सफर ना करना पड़े। बताते चले कि डीटीसी के पास करीब 4000 बसें है। इसमें एक टाइम में अधिकतम 3700 बसें ही सड़क पर उतरती हैं।





