रक्तदान कर बचाई युवक की जान

सुलतानपुर, 23 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। पिछले एक हफ्ते से जिला अस्पताल में खून की कमी से जूझ रहे शाहिद खान निवासी बहादुरपुर को उस समय संजीवनी मिली जब साथियों ने खून ब्लड बैंक में उपलब्ध न रहने पर सोशल मीडिया में वायरल किया। जिसका लाभ तत्काल देखने को मिला। अंकुरण फाउंडेशन नामक संस्था ने पीड़ित परिवार से सम्पर्क स्थापित कर शोभित शुक्ला नामक कार्यकर्ता को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर उन्होंने अपना रक्तदान कर पीड़ित की जान बचाई। पीड़ित परिवार व सगे-सम्बंधियों ने अंकुरण फाउंडेशन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट- अताउर रहमान

Back to top button