रंजीत यादव सैंकड़ों समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

लखनऊ ब्यूरो । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद और जयकरन वर्मा की प्रेरणा से जनपद सुलतानपुर के रंजीत यादव समाजवादी पार्टी व हरदोई जनपद के शिव मोहन सिंह वर्मा प्रदेश सचिव अपना दल ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ अपना दल छोड़कर पूर्व सांसद राजाराम पाल, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डाॅ. आर.पी. त्रिपाठी, महासचिव चौ.सत्यवीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रभारी अनिल सैनी की उपस्तिथि में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अपना दल छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से शिव मोहन सिंह वर्मा के नेतृत्व में अनिल मिश्रा, आशीष कुमार, अजय कुमार, सुनील वर्मा, सत्येन्द्र कुमार सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
इस मौके पर सुलतानपुर के रंजीत यादव, गिरजेश यादव बीडीसी, राजेश दुबे प्रधान, वेद प्रकाश यादव, अंकित यादव, राहुल यादव, उमाकान्त यादव, प्रवेश यादव, सुरेन्द्र यादव, अरविन्द कुमार मौर्य ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन डाॅ. आर.पी. त्रिपाठी ने कहा कि आज जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। अच्छे दिन का वादा करने वालों ने सभी के लिए बुरे दिन ला दिये हैं। जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है।





