योगी सरकार पर मंत्री राजभर का तंज, पाप धोने के लिए खर्च किए पांच हजार करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि सरकार कुंभ में पैसे की बर्बादी कर रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सरकार अपने पाप धोने के लिए ही पांच हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। कुंभ में ज्यादा पाप धुल रहे हैं इसीलिए गंगा मैली हो गई है।
राजभर ने प्रयागराज में हुए एक कार्यक्रम में कहा है कि उनकी सरकार ने अपने पाप धोने के लिए पांच हजार करोड़ रूपये खर्च किये हैं। कुंभ में ज़्यादा लोगों के पाप धुलने की वजह से गंगा खुद काफी मैली हो गई हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सियासी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर घर मोदी का नारा फेल हो चुका है जबकि सिर्फ शोहरत और रुतबा पाने के लिए सीएम योगी संत की पदवी छोड़कर सियासत कर रहे हैं।

Back to top button