योगी सरकार ने छात्रों के लिए जारी किया नया ड्रेस कोड, अब अधिकारी सरकारी स्कूल को ले सकेंगे गोद

यूपी में अब सरकारी स्कूलों के छात्र भी प्राइवेट स्कूल वाले बच्चों की तरह नजर आएंगे। योगी सरकार ने सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है। ये ड्रेस कोड प्राइवेट स्कूलों जैसी ही होगी।योगी सरकार ने छात्रों के लिए जारी किया नया

नया ड्रेस कोड गर्मी की छुट्टियों के बाद से लागू होगा। साथ ही योगी सरकार ने एक नया प्रयोग करने जा रही है। योगी सरकार ने अपने कई बड़े अधिकारियों खासकर शिक्षा विभाग के सचिव और उसके ऊपर के स्तर के अधिकारियों को एक-एक सरकारी स्कूल गोद लेने का आग्रह किया है।

ऐसी होगी छात्रों की नई ड्रेस – नए ड्रेस कोड में नीली पैंट और सफेद शर्ट की जगह सफेद रंग की पैंट और गुलाबी-लाल रंग की शर्ट होगी – लड़कियों के लिए गुलाबी शर्ट और ब्राउन रंग की सलवार होगी – छोटी बच्चियों के लिए ब्राउन रंग की स्कर्ट और गुलाबी-लाल शर्ट को नये ड्रेस कोड में शामिल किया गया है

यह भी पढ़े: देखें कैसे सीएम योगी ने जनता के साथ बैठकर किया भोजन

इसके अलावा योगी सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने और फीस नियमित करने को लेकर एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में कुल 9 सदस्‍य होंगे। – इस कमेटी में 6 सरकारी अधिकारी और 3 गैर सरकारी लोग होंगे – इसमें लखनऊ विश्विद्यालय के वाइस चांसलर, डीपीएस मेरठ के प्रबंध निदेशक और एक पत्रकार भी इस कमेटी का हिस्सा होंगे – कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार यह फैसला करेगी कि किस तरीके से प्राइवेट स्कूलों के फीस पर लगाम लगाई जाए

Back to top button