योगी आदित्यनाथ: भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है।आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। भाजाप सासंद शुक्रवार को रायपुर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

आज मेरठ में गरजेंगे PM मोदी, तो अखिलेश और मायावती भी करेंगे रैलियांयोगी आदित्यनाथ: भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यहाँ भगवान राम का ननिहाल है। ज्योतिष में मान्यता है कि जब भगवान राम ननिहाल में विराजमान होंगे तब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। समारोह में राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, मुख्यमंत्री रमन सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव के वक्त राम मंदिर का राग अलापने का आरोप लगता रहता है। इस वक्त पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को ही एक इंटरव्यू में पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि अयोध्या का राम मंदिर हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह आस्था का प्रश्न है। गौरतलब है कि राम मंदिर मुद्दे को भाजपा अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करती रही है।

छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम की माता कौशल्या यहीं से हैं। योगी ने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती दिखाई देंगी और जल्दी ही अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रांरभ होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संपूर्ण समाज को एकजुट किया था। दलितों, वनवासियों को गले लगाया तथा सामाजिक समरसता का कार्य किया। राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के दलितों को, अनुसूचित जनजातियों और वनवासियों को, सबको साथ लेकर चलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button