ये 7 तरह के लोग भूलकर भी न करें केले का सेवन, हो सकता है ऐसा…
फूड डेस्क।केला काफी हेल्दी फ्रूट माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 जैसे कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं|

लेकिन ज्यादा केले खाने से हो सकता है नुकसान…
एम्स नई दिल्ली की असिस्टेंट डायटीशियन रेखा पाल शाह के मुताबिक, एक नॉर्मल व्यक्ति के लिए रोज 2 या 3 केले खाना काफी होता है। ज्यादा केला खाने से नुकसान हो सकता है। केले में पाए जाने वाले शुगर, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्व ज्यादा खाने पर नुकसान कर सकते हैं। ऐसी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं, जिनमें केला खाने से वह प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ सकती है। रेखा बता रही हैं ऐसी 7 कंडीशन्स जिनमें केला ज्यादा नहीं खाना चाहिए।





