ये होती है परफ्यूम लगाने की सही जगह, कई दिनों तक बनी रहती है खुशबू….

परफ्यूम का इस्तेमाल सभी करते हैं. इससे आपके पास से महक आने लगती हैं और आप खुद को फ्रेश महसूस करती हैं. बात करें लड़कियों के परफ्यूम लगाने की तो वो कई हिस्सों पर परफ्यूम लगाती हैं जिनके बारे में आपको जानकारी भी नहीं होगी. 
लड़कियां परफ्यूम जैसी चीज़ें अपनी गर्दन और कलाइयों पर लगाती हैं. लेकिन परफ्यूम एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करने से लोग शरीर के उस सबसे महत्वपूर्ण हिस्से को दरकिनार कर रहे हैं जहां इसे लगाने से वाकई खुशबू आती है.
परफ्यूम लगाने की सही जगह
जी हाँ, एक हिस्सा ऐसा भी है जहां पर परफ्यूम लगाने से महक और भी आती है. आइये जानते हैं उन जगहों को.
नाभि : शरीर का केंद्र यानी नाभि ऊष्मा (हीट) उत्सर्जित करती है. ऊष्मा उत्सर्जित करने वाला शरीर का कोई भी हिस्सा सुगंध को और बेहतर बना देता है और आपकी नाभि ठीक ऐसा ही करती है.
मात्र सर्दी भर कर ले इन चीजों का सेवन, यकीन मानिए सालभर नहीं होगी कोई बीमारी
बाल : बालों में भी परफ्यूम का हल्का सा स्प्रे करना चाहिए क्योंकि बालों की लटें खुशबू को बहुत अच्छी तरह से संभाल लेती हैं और जैसे आप इधर-उधर जाते हैं खुशबू बिखरती रहती है. हालांकि ऐसा करने से आपके बालों के ड्राई होने का जोखिम पैदा हो जाता है.
कान : अपने कानों के पीछे परफ्यूम स्प्रे करने की बजाय कानों के ऊपर की ओर (टॉप) इसे थोड़ा सा लगाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ड्राई होने की संभावना कम और ऑयली होने की ज्यादा हो जाएगी, जिससे खुशबू ज्यादा वक्त तक ठहरेगी.
शॉर्ट ड्रेस स्प्रे: छोटे कपड़े (शॉर्ट ड्रेस) पहनती हैं तो परफ्यूम लगाने का सबसे बेहतर तरीका अपनी पिंडलियों (पैर के पीछे का हिस्सा) में स्प्रे करना है, क्योंकि चलते वक्त आपके पैरों के बीच होने वाला घर्षण गर्मी पैदा करेगा जिससे खुशबू दिन भर आती रहेगी.





