देखिये बॉलीवुड की पहली लेस्बियन मूवी, जिसका वीडियो देखकर आप..

देखिये बॉलीवुड की पहली लेस्बियन मूवी, जिसका वीडियो देखकर आप.. मलाइका अरोड़ा खान की छोटो बहन अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपना 35 वां जन्मदिन मनाया है। फिल्म कितने दूर-कितने पास से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करनेवाली अमृता ने 2004 में एक ऐसी फिल्म में कम किया था, जिसमें काम करने के लिए कोई भी तैयार नहीं था। असल में इस फिल्म का रोल ऐसा था कि बॉलीवुड की सभी अदाकाराएं इसे करने में डर रहीं थीं। तब अमृता अरोड़ा ने इस बोल्ड किरदार को निभाया था।

bollywood-lesbian-movie

यह फिल्म थी गर्लफ्रेंड, जिसमें अमृता ने लेस्बियन का रोल किया था। जैसे कि सोचा गया था, ये फिल्म रिलीज़ होने के साथ ही विवादों में घिरी रही। हालांकि इस फिल्म अमृता के साथ ईशा कोपिक्कर भी थीं। पर इस फिल्म के बारे में ख़ास बात थी कि अमृता अरोड़ा ने स्क्रिप्ट सुनते ही इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी। जहाँ कोई और इस रोल को करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, वहीँ अमृता ने इस रोल को निभाकर तहलका मचा दिया था।अमृता ने उस समय सिर्फ दो साल का करियर होने के बावजूद गर्लफ्रेंड जैसी फिल्म की, पर इसके बदले उन्हें तारीफ नहीं, बल्कि आलोचना ही सुनना पड़ी।

Back to top button