ये है नई तरह की अतरंगी जीन्स, समझ नही आता पहने या फेंक दे!

जगत में रोज बदलाव होते हैं. कई ड्रेसेज-डिजाइन लॉन्च, रिलॉन्च होते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर पचा पाना मुश्किल होता है. इन्हीं में से एक है थोन्ग जीन्स.
इस जीन्स को कुछ दिन पहले ही टोक्यो में अमेजन फैशन वीक में पेश किया गया था. इस जीन्स के सामने आते ही लोग सभी डिजाइन भूल गए. फिर तो सोशल मीडिया पर इसी की ही बातें होने लगीं.
टोक्यो में हुए अमेजन फैशन वीक में वैसे तो ऐसे कई चीजें थी जिन्होंने लोगों को काफी अट्रेक्ट किया लेकिन ‘थोंग जींस’ ने सबको पीछे छोड़ते हुए काफी सुर्खियां बटोर लीं.
हालांकि ये जींस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने लगी. लोग इसके डिजाइन को देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे
दरअसल ये ऐसी जींस है जिसमें मॉडल की पूरी टांगे और कूल्हे साफ तौर पर नजर आ रहे थे. जीन्स के नाम पर कतरने दिख रही थीं. इस थोंग जींस को जापानी ब्रांड थिबॉट ने लॉन्च किया था.
बता दें कि इससे पहले प्लास्टिक जीन्स और इसी तरह की कई जीन्स लॉन्च की जा चुकी हैं.
ये भी पढ़े: बेटे से मिलने कार्यक्रम में ही पहुंच गए CM योगी के पिता, देखते ही भर आई दोनों की आंखे
इस तरह की एक जीन्स मड जीन्स भी थी. जिस पर कीचड़ जैसी गंदगी दिखती थी.





