ये हैं वे सेक्स बूस्टर फूड्स, जो सेक्स लाइफ को कभी नहीं होने देते कम…

सेक्स में कहीं आपकी चिलचस्पी कम तो नहीं हो रही है? पार्टनर का मन है सेक्सुअल इंटरकोर्स करने का, लेकिन आप बार-बार इससे बचने की कोशिश करते हैं, बहाने बनाते हैं, तो इससे पहले की आप दोनों के बीच इस वजह से दूरियां आ जाएं, सेक्स में कम होती दिलचस्पी को दूर करने का सोचें। समय रहते आपने इसका हल नहीं ढूंढा तो आपके रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आप सेक्स में कम होती दिलचस्पी को अपनी डाइट से भी बढ़ा सकते हैं। आपको बस इन खास सुपरफूड्स को अपनी डायट में शामिल करना होगा।

कई बार खानपान सही न होने से भी सेक्स के प्रति दिलचस्पी कम होने लगती है। परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप इन चीजों को आज से ही डायट में शामिल करना शुरू कर दें…

बादाम

जिंक, सेलेनियम और विटामिन ई के गुणों से भरपूर बादाम सेक्स बूस्टर का काम करता है। सेलेनियम जहां इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर रखता है, वहीं जिंक सेक्स हार्मोन की बढ़ोतरी करता है और विटामिन ई हार्ट को हेल्दी रखता है। रोजाना बादाम का सेवन याद्दाश्त बढ़ाने के साथ-साथ सेक्सुअल लाइफ को भी हेल्दी बनाता है।

इसमें कामोत्तेजना बढ़ाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन सेक्स ड्राइव को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी

ये विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाता है। साथ ही यह हार्ट और आर्टरीज में रक्त संचार को सुचारू बनाए रखता है। स्ट्रॉबेरीज को डार्क चॉकलेट में डुबोकर खाएं, यह कामोत्तेजना को बढ़ाता है। 

Back to top button