ये हैं बॉडी बिल्डिंग स्टेरॉएड इस्तेमाल करने की 5 बेतुकी वजहें
बॉडी बिल्डिंग के लिए स्टेरॉएड का इस्तेमाल पर हमेशा से ही बहसों से घिरा रहा है। जहां एक तरफ एक धड़े का मानना है कि स्टेरॉएड का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं है, वहीं दूसरा धड़ा इससे बिल्कुल उलट सोचता है। बहरहाल अगर आप भी बाॅडी बिल्डिंग के शौकीन हैं, तो अच्छी बात है। लेकिन अगर आप स्टेरॉएड लेते हैं, तो जरा इन्हें लेने की वजहों पर गौर करें। दरअसल अगर आप सिर्फ और सिर्फ बॉडी बिल्डिंग के कारण स्टेरॉएड लेना पसंद करते हैं, तो अलग बात है। लेकिन अगर इसके पीछे वजहें कुछ और हैं, तो जरा सचेत हो जाएं। क्योंकि इससे आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।
महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए
यह कहने की जरूरत नहीं है कि दुनिया का हर पुरुष, महिला को इंप्रेस करना चाहता है। इसमें कोई बुराई भी नहीं है बशर्ते आपकी नियत साफ है। बहरहाल अगर आप महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए स्टेरॉएड लेते हैं, तो समझें कि इससे बड़ी बेवकूफी आपने पहले कभी नहीं की होगी। असल में महिलाओं को बाॅडी बिल्डिंग बनाने वाले पुरुष खास पसंद नहीं आते। ऐसा नहीं है कि उन्हें मस्कुलर बॉडी पसंद नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप रस्लर्स की तरह बॉडी बना लें और महिलाओं को इंप्रेस करने की हर संभव कोशिश करें।
ट्रेनर बनने के लिए
अगर आप ट्रेनर बनने के लिए स्टेरॉएड ले रहे हैं, तो यह भी कोई कम बेवकूफी भरी वजह नहीं है। असल में ज्यादातर युवक यह जानते ही नहीं है कि स्टेरॉएड वास्तव में क्यों लिया जाता है। उनसे जब यह सवाल पूछा जाता है कि में स्टेरॉएड क्यों ले रहे हैं तो वे छूटते जवाब देते हैं कि जिम ट्रेनर बनना है। दरअसल उन्हें लगता है कि बिग एब्स उन्हें बेहतर ट्रेनर बना सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।
कॉलेज बॉडी बिल्डिंग टाइटिल के लिए
अगर आप बहुत कम उम्र के युवक हैं यानी कॉलेज जाते हैं। वहां के किसी कॉम्पीटीशन में जीतने के लिए या फिर बॉडी बिल्डिंग टाइटिल गेन करने के लिए आप स्टेरॉएड लेने तक उतारू हो जाते हैं, तो समझ लेना चाहिए कि अब आपकी समझ विकसित नहीं हुई है। स्टेरॉएड लेने से पहले जरा उसके फायदे-नुकसान की सूची की ओर गौर अवश्य करें। इस तरह बाॅडी बिल्डिंग टाइटिल जीतने हेतु स्टेरॉएड लेना अपने स्वास्थ्य के सथ खिलवाड़ करने जैसा है। बेहतर है स्टेरॉएड लेने से बचें।
ट्रेनर के कहने पर
अगर आपका ट्रेनर बेहतर बॉडी के लिए आपको स्टेरॉएड लेने की सलाह देता है, तो जरा सतर्क हो जाएं। असल में बॉडी बिल्डिंग के लिए स्टेराॅएड वही लोग ले सकते हैं जो या तो मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़े हैं या फिर बॉडी बिल्डिंग से उन्हें भारी मुनाफा हो। अगर आपके साथ ऐसी कोई वजह नहीं है तो बेहतर है कि स्टेरॉएड से तौबा करें।
दूसरों की देखा देखी
अगर आप स्टेरॉएड लेने के लिए अपने किसी दोस्त या मॉडल की देखा-देखी प्रेरित हो रहे हैं, तो बेहतर कि एक बार किसी फिटनेस एक्सपर्ट से राय ले लें। असल में सामान्यतः कोई भी फिटनेस एक्सपर्ट या फिर जिम ट्रेनर स्टेरॉएड लेने की सलाह नहीं देता है। आपके लिए यही बेहतर है कि दूसरों की देखा-देखी स्टेरॉएड लेने की कोशिश न करें।





