अब सांसद बनने की राह पर देश की ये सबसे सुंदर रॉयल लेडी

ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया के बाद उनकी नाती बहू प्रियदर्शिनी राजे घराने की पहली बहू हैं जो सोशल और पॉलिटिकल ईवेंट में एक्टिव हुईं। ग्वालियर की जगह शिवपुरी की वोटर बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस की तरफ से CM इन वेटिंग घोषित होने पर गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगी। गौरतलब है कि प्रियदर्शिनी राजे को ‘फेमिना’ ने 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था।अब सांसद बनने की राह पर देश की ये सबसे सुंदर रॉयल लेडी
– ज्योतिरादित्य सिंधिया 2001 से गुना-शिवपुरी लोकसभा से सांसद हैं, लेकिन उनका नाम ग्वालियर की वोटर लिस्ट में शामिल है। उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम शिवपुरी की वोटर लिस्ट में नहीं था।
 
– अब उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का नाम शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 38 से जोड़ा गया है। हालांकि चुनाव लड़ने के लिए ये बाध्यता नहीं होती है कि आप उस विधान सभा को वोटर हों। इसके बावजूद वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के राजनीतिक अर्थ निकाले जाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें:  कछुए की अपनी प्रेमिका से मिलने की तड़प, कहानी जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी!

– ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ वसुंधरा राजे व यशोधरा राजे राजनीति में पहले से सक्रिय हैं, लेकिन बहू के तौर पर प्रियदर्शिनी की सास माधवी राजे कभी इस तरह सक्रिय नहीं रहीं। इसलिए प्रियदर्शनी राजे का वोट ग्वालियर से हटा कर शिवपुरी में जुड़वाए जाने का मतलब निकाला जा रहा है कि वह अब ज्योतिरादित्य की कैंपेनर के तौर पर ही नहीं, बल्कि उनकी सीट की वारिस के तौर पर भी एक्टिव हो सकती हैं। प्रियदर्शिनी सांसद बनी तो वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया के बाद ऐसा करने वाली सिंधिया घराने की पहली बहू होंगी
– माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मध्य प्रदेश में CM इन वेटिंग घोषित करेगी। इस स्थिति में कांग्रेस गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से प्रियदर्शिनी को मैदान में उतार कर, BJP की ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरे जाने की रणनीति विफल कर सकती है। दरअसल प्रियदर्शिनी राजे इतनी सहज हैं कि ग्वालियर व शिवपुरी की पब्लिक उनसे मिलती है तो यह अहसास बिल्कुल नहीं होता कि वे किसी रॉयल लेडी के साथ हैं।

चुनी गई थी देश की सबसे सुंदर रॉयल लेडी

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल पर गुजरात, हिमाचल ने वैट घटाया, मप्र में अब भी इंतजार

– गुजरात में बड़ोदरा के गायकवाड़ राजवंश की प्रिंसेज प्रियदर्शिनी राजे इस समय ग्वालियर के सिंधिया राजवंश की महारानी हैं। अंग्रेजी की एक इंटरनेशनल वूमेन मैग्जीन फेमिना ने 2012 में प्रियदर्शिनी राजे को देश की 50 सुंदर महिलाओं में शामिल किया था। 
– सोफिया कॉलेज की ग्रेजुएट प्रियदर्शिनी राजे इससे पहले 2008 में बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल की गई थीं।

ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी के हैं दो बच्चे

ये भी पढ़े: सबके सामने तंग करता था पति, तो पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दी ये खौफनाक मौत

– ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शिनी दो बच्चों की मां हैं। उनके पुत्र महाआर्यामन और पुत्री अनन्या राजे हैं।
– महाआर्यामन इस समय अमरीका में उच्च शिक्षा ले रहे हैं, बेटी अनन्या राजे दिल्ली में ही रहकर पढ़ती हैं।
Back to top button