Coca cola बनी देश की ऐसी पहली कम्पनी जिसके कर्मचारियों का अब हार महीने होगा अप्रेजल

Coca cola इंडिया देश में पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसके कर्मचारियों का अब हर महीने अप्रेजल होने लगा है। देश में फिलहाल जितनी भी कंपनियां हैं, उनमें सालाना या फिर छह माह में एक बार कर्मचारियों का अप्रेजल होता है। 

कंपनी ने किया अपनी एचआर पॉलिसी में बदलाव
कोका कोला ने अपनी एचआर पॉलिसी में बदलाव करते हुए इसकी घोषणा शनिवार को की। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कंपनी ने अपने परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम में बहुत सारे बदलाव किए हैं। नए बदलाव के बाद कोका-कोला इंडिया के प्रबंधकों पर वार्षिक परफारमेंस रिव्यू को पूरा करने के लिए भी दबाव नहीं होगा
वर्किंग स्टाइल होगी फास्ट
कंपनी का कहना है कि इससे उनके कर्मचारियों की वर्किंग स्टाइल काफी फास्ट होगी। इस नई पॉलिसी के तहत हर डिपार्टमेंट के हेड और इनके आधीन काम कर रहे कर्मचारियों की सारी बातचीत पर नजर रखी जाएगी।
ये भी पढ़े: खतरनाक चक्रवात नेटे भयंकर तबाही के साथ पहुंचा अमेरिका के खाड़ी तट पर
इसमें इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि कर्मचारी सही ढंग से काम करें और यदि किसी में सुधार की गुंजाइश है तो सुधार किया जा सकता है। कंपनी में करीब 80-85 फीसदी मैनेजर नए सिस्टम के साथ सामंजस्य बैठा चुके हैं और ठीक-ठाक काम कर रहे हैं।





