ये तरीके अपनाकर एलर्जी से रहें दूर…

सर्दियों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव होने से सर्दी, जुकाम से परेशान और त्वचा पर चकत्ते से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। साथ ही मौसम में एलर्जी के मामले भी अधिक देखने को मिलते हैं। कुछ लोगों को सांस लेने की समस्या और शरीर में खुजली की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। यूं भी शहरों में प्रदूषण ज्यादा है जो नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इस मौसम में ऐलर्जी से बचने के लिए आप नीचे दिए कुछ उपाय कर सकते हैं…ये तरीके अपनाकर एलर्जी से रहें दूर... घर में धूल व गंदगी से कालीन और बिस्तर पर सूक्ष्म रोगाणु पनपने लगते हैं। जो ऐलर्जी का कारण बनते हैं। अगर ऐलर्जी के कारण का पता न चल जाए। एलर्जी के कारण की पहचान के लिए एक खास खून जांच है, जिसका नाम है कॉम्प्रीहेन्सिव एलर्जी टेस्ट। एक बार एलर्जी का कारण पता चल जाता जाने पर इलाज को शुरू किया जा सकता है। 

धूल कणों और सूक्ष्म रोगाणुओं से बचाव के लिए घर के अंदर हवा के प्रवाह में सुधार लाएं और रसोईघर, गुसलखाने व कमरों को साफ-सुथरा रखें। घर और कालीन की नियमित रूप से सफाई करें। 

एलर्जी से पीड़ित लोग खुद को धूल और गंदगी से दूर रखें। दमा और गले की सूजन से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। त्वचा की एलर्जी या चकत्ते से पीड़ित लोगों को भी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

Back to top button