ये काम करने से आंख की पलकें हो जाती हैं लम्बी और घनी

आपकी त्वचा कितनी भी खूबसूरत क्यों ना हो पर अगर आपकी आंखें खूबसूरत ना हो तो चेहरे की खूबसूरती पूरी नहीं होती है. आँखें चेहरे का सबसे अहम हिस्सा होते हैं. खूबसूरत और बड़ी-बड़ी आंखें चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. आंखों की खूबसूरती में पलकों का बहुत बड़ा हाथ होता है. अगर आप की पलके घनी नहीं है तो आंखों की खूबसूरती पूरी नहीं होगी. आज हम आपको पलकों को लंबा और खूबसूरत बनाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

1- पलकों को लंबा और खूबसूरत बनाने के लिए ग्रीन टी में रुई को भिगोकर अपनी पलकों पर लगाएं. ऐसा करने से आपकी पलके लंबी और खूबसूरत हो जाएंगी. 

2- ऑलिव ऑयल लगाने से भी पलकों की ग्रोथ बढ़ती है और पलके घनी और लंबी हो जाती हैं. रोज रात में सोने से पहले अपनी पलकों पर ऑलिव ऑयल लगाएं. 

3- ट्रिमिंग खूबसूरत और घनी घनी पलकें पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है. पलकों को ट्रिम करने से वह जल्दी बढ़ती हैं, पर इसके लिए पलकों के सिर्फ छोटे से पार्ट को ही ट्रिम करें. 

4- तिल के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स मौजूद होते हैं. रात में सोने से पहले अपनी पलकों पर तिल का तेल लगाएं. ऐसा करने से आपकी पलकें  लंबी और खूबसूरत हो जाएंगी.

Back to top button